7 वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन

7 वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 30 अक्टूबर। बीकानेर जिला कराटे डु एसोसिएशन के तत्वाधान में 29 अक्टुबर 2023 को 7वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल समाज चेतना समीति में किया गया। आयोजन सचिव सेंसई विवेक अग्रवाल ने बताया की एक दिवसीय इस कराटे प्रतियोगिता में बीकानेर जिले से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम रतन जी धारनिया एवं विशिष्ट अतिथि शांतिलाल बोथरा ने द्वीप प्रज्वलन एवं युएस डांस एकेडमी की टीम द्वारा सरस्वती वंदना कर किया गया।
जनरल सेक्रेटरी सेंसई रियाजुद्दीन अंसारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिये हुआ है। विभिन्न आयु वर्ग के अलग अलग वर्ग में 245 मेडल दिए गये। बीकानेर मार्शल आर्ट एकेडमी, जय नारायन व्यास कालोनी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर वी.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी, मुरलीधर व्यास कालोनी एवं आर.बी.के मार्शल आर्ट एकेडमी, उदयरामसर तृतीय स्थान पर रही। लड़कीयों में बेस्ट फाइटर का अवार्ड अर्पिता मरेठा एवं लड़कों में देवेंद्र सिंह राठौड़ को दिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कन्हैया मिश्रा, आशीष गर्ग व योग गुरु दीपक शर्मा ने अपने विचार रखे।
समापन समारोह में डाॅ.रुपाली रावत, डाॅ.रित्विक अग्रवाल, गिरीष शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डाॅ. अमित पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के लिये मेडिकल व्यवस्था मोहित तवंर के द्वारा की गई। नवीन कुमार, विरेन्द्र प्रताप आदि ने सहयोग दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *