पवनपुरी स्कूल में भामाशाह द्वारा वाटर कूलर भेंट किया

पवनपुरी स्कूल में भामाशाह द्वारा वाटर कूलर भेंट किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 11 मई। सरकारी विद्यालय में अध्यनरत बालक बालिका विद्यालय से जुड़े हुए शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बच्चों की आवश्यकता अनुसार ठंडे पेयजल की सुलभ व्यवस्था उपलब्ध हो इस हेतु आज विद्यालय परिसर में भामाशाह प्रदीप शर्मा द्वारा अपनी पुत्री विदुषी शर्मा की स्मृति में वाटर कूलर मशीन भेट किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर उपप्राचार्य श्रीमती रचना गुप्ता ने कहा कि सरकारी विद्यालय के स्तर को बढ़ाने में शिक्षकों के साथ-साथ बालको का भी पूर्ण योगदान है। शिक्षा शिक्षक शिक्षार्थी और भामाशाह सभी एक दूसरे के पूरक है इनके माध्यम से विद्यालय में भौतिक संसाधनों की आवश्यकताओं को पूर्ण किए जाने से ही विद्यालय परिपूर्ण हो पता है।

pop ronak

इस अवसर पर भामाशाह प्रदीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान में समाज के सभी वर्गों को विद्यालय में किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं हो तथा सरकारी विद्यालयों के नामांकन में वृद्धि हो इसी ध्येय को लेकर ही विद्यालय में ठंडा पानी की व्यवस्था हेतु वाटर कलर उपलब्ध करवाया गया है ताकि गर्मी के मौसम में सरकारी विद्यालय के बच्चो को भी ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।कार्यक्रम संयोजक रवि आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में भामाशाह प्रदीप शर्मा, रेनिशा शर्मा,संदीप शर्मा,रचना गुप्ता संतोष पुनिया,रवि आचार्य, सविता राव विमला मीणा, वनीष मेहता,बसंत कुमारी पांडे, रामकुमार डोटासरा, मंजू धवल सरिता शर्मा, रेखा शर्मा,रामकुमार कासनिया आदि की उपस्थिति में ठंडे पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर मशीन उपलब्ध करवाई गई। पूजन पंडित उपाध्याय द्वारा किया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *