हिन्दू सनातन संघ के मुखिया को मारने की कोशिश,आरोपी अशोक गिरफ्तार

हिन्दू सनातन संघ के मुखिया को मारने की कोशिश,आरोपी अशोक गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बीकानेर में चलाता कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, पाकिस्तानी लड़कियों से करता था बात

बीकानेर , 21 मई। हिन्दू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की कोशिश के मामले में सोमवार को बीकानेर के अशोक सुथार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूरत पुलिस आज उसे अपने साथ लेकर गई। इससे पहले बीकानेर पुलिस ने पूछताछ की। फिलहाल गुजरात पुलिस और ज्वाइंट इंट्रोगेशन कमेटी (जेआईसी) की पूछताछ में कुछ तथ्य सामने आए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बता दे कि गुजरात के मौलवी मो.सुहैल उर्फ अबु वकर ने हिन्दू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने की साजिश रची थी। मामले में बीकानेर के विश्वकर्मा गेट निवासी अशोक सुथार का नाम सामने आया है।

pop ronak

घर पर दबिश देकर दबोचा

गुजरात पुलिस उसकी तलाश करते हुए बीकानेर आई और उसके नयाशहर थाना क्षेत्र के घर पर दबिश दी। उसे घर से दबोच लिया गया। बीकानेर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया। उसके मोबाइल में कई संदिग्ध सामग्री मिली है। ऐसे में उसकी कॉल डिटेल के साथ ही मोबाइल के व्हाट्सऐप और मैसेज की हिस्ट्री भी चैक की जा रही है।

गुजरात के मौलवी ने रची थी हत्या की साजिश

गुजरात के मौलवी मो. सुहैल उर्फ अबु वकर ने हिन्दू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा को मारने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। गुजरात के सूरत में पुलिस थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ था। मौलवी ने अशोक सुथार से राणा की हत्या करने के संबंध में बातचीत की थी। उसकी मोबाइल पर चैटिंग भी हुई। पुलिस इसी चैटिंग को आधार बनाकर अशोक से पूछताछ करेगी।

मौलवी के मोबाइल में अशोक का जिक्र

सूरत पुलिस ने पिछले दिनों साजिशकर्ता मौलवी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया और उसका मोबाइल खंगाला तो बीकानेर के अशोक से बातचीत और चैटिंग का पता चला। उसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस बीकानेर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अशोक को हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अशोक की मौलवी से बातचीत हुई है। चैटिंग भी है लेकिन अब तक उसका आपराधिक रोल सामने नहीं आया है।

कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट चलाता अशोक सुथार

प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने मौलवी को काम करने से मना कर दिया था। गुजरात पुलिस अब उसे गवाह बना सकती है। अशोक बीकानेर में कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट चलाता है। गौरतलब है कि सूरत पुलिस की स्पेशल ब्रांच हिन्दूवादी नेता की हत्या की साजिश के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सकरा इलाके के चक अब्दुल्लाह गांव से शहनाज उर्फ अली को गिरफ्तार किया था जो पाक आतंकी संगठन से जुड़ा है।

पाकिस्तानी लड़कियों के संपर्क में था

अशोक सुथार पाकिस्तानी लड़कियों के संपर्क में था। इन लड़कियों से लगातार बातचीत भी करता था। पहले जॉब के संबंध में बात की और फिर धर्म के बारे में चर्चा होने लगी। इस दौरान लड़कियों ने माइंड वॉश किया और दिल्ली जाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। दिल्ली में धर्म परिवर्तन कराने वाले मोबाइल नंबर भी दिए। अशोक दिल्ली पहुंच गया और उसने वहां एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन कर उसने अपना नाम अबु बकर रख लिया। इस दौरान वह हिन्दूवादी नेता उपदेश राणा को धमकी देने वाले गुजरात के मौलवी के संपर्क में आया और उससे बातचीत हुई। बाद में वह वापस बीकानेर आ गया। धर्म परिवर्तन के बारे में उसने अपने घरवालों को भी नहीं बताया।

एसपी ने कहा- एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही पूछताछ

एसपी तेजस्विनी गौतम ने मीडिया को बताया कि अशोक सुथार को हिरासत में लेकर जेआईसी किया गया है। पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां उससे संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। उसका मोबाइल खंगाला जा रहा है। मोबाइल को जांच के लिए जयपुर एफएसएल को भेजेंगे। उसके मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं जिनकी छानबीन की जाएगी। अगर कोई अफेंस बना तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *