रणधीसर में दो दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

रणधीसर में दो दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 मई। पशुपालन विभाग एवं खिदरत रिन्यूवल एनर्जी के संयुक्त तत्वावधान में कोलायत के रणधीसर गांव में दो दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर का शुभारंभ पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एन पी जोशी ने किया। शिविर में करीब 110 पशुपालकों को दवाईयां वितरित की गई। लगभग 300 गायों और 900 भेड़-बकरियों का इलाज किया गया। आवारा गौवंश का भी मौके पर इलाज किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान संयुक्त निदेशक ने पशुओं को हीटवेव से बचाव के उपाय पशुपालकों के साथ साझा किए। शिविर प्रभारी डॉ. राजेश स्वामी व डॉ. मुकेश गहलोत ने बताया कि शिविर में पशुपालकों को पशुओं के पेट में कीड़े, दस्त, बुखार जैसी विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। प्लांट हेड अमित सोनी, सहयोगी सतीश चतुर्वेदी, प्रसून मिश्रा, पशुपालन विभाग से डॉ. प्रिया कल्ला, डॉ. हितेश बागड़ी व पशुधन सहायक बलराम, सुधीर, राकेश, महिपाल, रजत कुमार व बबलू शर्मा ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।
—

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *