बाड़मेर में भारतीय सेना द्वारा बालिका सशक्तिकरण की पहल ‘प्रोजेक्ट नीव’ का सफलतापूर्वक समापन

बाड़मेर में भारतीय सेना द्वारा बालिका सशक्तिकरण की पहल 'प्रोजेक्ट नीव' का सफलतापूर्वक समापन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर , 3 मई। बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गांव चूली में भारतीय सेना की बोगरा ब्रिगेड द्वारा पिछले दो महीनों से संचालित बालिका सशक्तिकरण की अग्रणी पहल ‘प्रोजेक्ट नीव’ का 1 जून को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रोजेक्ट नीव का उद्देश्य 25 युवा बालिकाओं के समग्र विकास के लिए उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित व्यायाम, आध्यात्मिक स्वास्थ्य, निर्णय लेने के कौशल और कार्य प्रबंधन के माध्यम से सक्षम और सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में नौ से बारह वर्ष की बालिकाओं ने भाग लिया और उन्हें भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों द्वारा व्यक्तिगत विकास के विशिष्ट पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।

pop ronak

भारतीय सेना ने हमारी लाडो फाउंडेशन के साथ मिलकर प्रोजेक्ट नीव के माध्यम से इन युवा लड़कियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय लिखा। इस गतिविधि की बच्चों के माता-पिता और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदाय द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई।

समापन समारोह बाड़मेर के चूली गांव स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सोनिका उप्पल, अध्यक्ष, सेना महिला कल्याण, बोगरा ब्रिगेड ने बालिकाओं को संबोधित किया और उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस कार्यक्रम में “हमारी लाडो” फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती प्रेमलता पूनिया, एनजीओ की निदेशक श्रीमती अपर्णा चौहान और स्कूल के प्रिंसिपल श्री ईश्वर दान भी शामिल हुए।

 

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *