लूणकरनसर में टूट रहे हैं अवैध कब्जे जेसीबी चली धनाधन

लूणकरनसर में टूट रहे हैं अवैध कब्जे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बैंक पर विकलांगों के लिए बने रेंप सहित सौ से ज्यादा दुकानों के छज्जे और चौकियां तोड़ी

बीकानेर \ लूणकरणसर , 19 जून। लूणकरनसर कस्बे में अवैध अतिक्रमण तोड़ने के लिए ग्राम पंचायत ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान सौ से ज्यादा दुकानों के आगे बने छज्जों को तोड़ दिया गया, वहीं दुकानों व घरों के आगे बनी चौकियों को भी ध्वस्त किया गया। जेसीबी मशीन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के आगे लगे एटीएम में जाने के लिए विकलांगों के लिए बने रैंप को भी नहीं छोड़ा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लूणकरनसर ग्राम पंचायत ने नेशनल हाइवे से कालू रोड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इसमें नेशनल हाइवे से भगतसिंह स्टेडियम तक करीब दो किलोमीटर एरिया में बनी सभी दुकानों और घरों के आगे से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अधिकांश दुकानों के आगे पांच-सात फीट के छज्जे लगे हुए हैं और दुकान के आगे नाली के ऊपर तक चौकी व रैंप बने हुए हैं। इन दोनों को ही तोड़ दिया गया।

pop ronak

एसबीआई के निर्माण पर सवाल

मौके पर खड़े दुकानदारों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में हुए अतिक्रमण को नहीं तोड़ने पर भी सवाल खड़ा किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि जितनी दुकानें आगे आई है, उतना ही बैंक परिसर भी आगे हैं। विरोध को देखते हुए बैंक के आगे बने रैंप को तोड़ा गया। वहीं एटीएम के आगे विकलांगों के लिए बने रैंप को भी तोड़ दिया गया। एटीएम की चौकी को भी तोड़ दिया।

पक्के निर्माण नहीं तोड़े

दरअसल, इस पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्के मकान और दुकानें बनी हुई है लेकिन उन्हें नहीं तोड़ा गया। इन दुकान व मकान मालिकों को पहले नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *