बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पंचायती राज आम चुनाव तृतीय चरण : जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार की मौजूदगी में हुआ तृतीय रेंडमाइजेशन
  • कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें

बीकानेर, 1 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान केंद्र और ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच के मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत आवंटन के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन एनआईसी परिसर में रविवार को हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन और आब्जर्वर  नवनीत कुमार के मार्गदर्शन में हुए रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  उम्मेद सिंह रतनू और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी  संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तृतीय चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों सहित पंच और सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी सोमवार (2 नवम्बर) को प्रातः 7:30 बजे प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी। प्रत्येक कार्मिक को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तृतीय चरण में 112 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए कुल 402 मतदान केंद्र मतदान निर्धारित किए गए हैं। मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। द्वितीय चरण के तहत श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123, रीडी की 31 ग्राम पंचायतों में 104, लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 केंद्रों पर मतदान होंगे।

तृतीय चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवम्बर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन की नामांकन प्रक्रिया 4 नवंबर को तथा निर्वाचन 5 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। वहीं 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

चतुर्थ चरण के लिए हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन

पंचायती राज आम चुनाव के चतुर्थ चरण की पंचायत समितियों में मतदान दलों के गठन के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन भी रविवार को किया गया। चतुर्थ चरण के तहत नोखा, पांचू एवं जसरासर की कुल 92 ग्राम पंचायतों के 426 केंद्रों में चुनाव होंगे।
==========

विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

श्री केशव दत्त आचार्य की जानी कुशलक्षेम, चिकित्सकों से लिया फीडबैक

बीकानेर, 1 नवम्बर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास कचरा संग्रहण ट्रिपर की चपेट में आने से घायल हुए केशवदत्त आचार्य की कुशलक्षेम जानने रविवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने यहां डॉ. दिनेश सोढ़ी और डॉ. कपिल पारीक सहित अन्य चिकित्सकों से आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक व्यास ने आचार्य के परिजनों से भी मुलाकात की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक जेठानंद व्यास ने कि केशवदत्त आचार्य शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
==========

मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

योग, नेचर वॉक, पौधारोपण एवं जागरूकता रैली के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर, 01 नवंबर। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार रविवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केंद्र, देवीकुंड सागर में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश के निर्देशन में हुआ।

उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश ने बताया कि वर्ष 2026 में भारत द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किए जाने के अवसर पर मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की भावना के अनुरूप यह अभियान 1 से 7 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत विकास को जन-आंदोलन का रूप देना है। सप्ताह के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सतत खाद्य प्रणाली, एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार, ई-कचरे में कमी तथा सामान्य कचरे में कमी जैसे सात प्रमुख विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस की थीम ‘स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं’ के अंतर्गत योगाभ्यास, शपथ ग्रहण, नेचर वॉक एवं पौधारोपण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजकुमार मीणा ने बताया कि मिशन लाइफ का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक सप्ताह तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का स्थायी हिस्सा बनाएं।

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र के सी.ओ. ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। बीकानेर जैसे मरुस्थलीय जिले में जल संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग की विशेष आवश्यकता है।

इस अवसर पर स्काउट-गाइड्स, वन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण केंद्र से बीकानेर सागर कुंड की छतरियों तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक सहायक वन संरक्षक, बीकानेर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षक (इगानप स्टेज-2) मदन सिंह चारण, सहायक वन संरक्षक श्रीमती पूजा पंचारिया, सहायक वन संरक्षक कमलचंद बांगड़वा, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीमती मोहिनी, क्षेत्रीय वन अधिकारी महावीर रूहिल, स्काउट-गाइड के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
===========

धनतेरस पर 6 नवंबर को रहेगा बीकानेर में स्थानीय अवकाश

बीकानेर, 1 नवम्बर । जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश के तहत आगामी 6 नवंबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर बीकानेर में स्थानीय अवकाश रहेगा।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। इनमें 25 जून को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर को धनतेरस का अवकाश निर्धारित किया गया था। निर्जला एकादशी का अवकाश पूर्व में हो चुका है, जबकि अब धनतेरस पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
==========
श्मशान भूमि के विकास के लिए विधायक श्री जेठानन्द व्यास ने की 12 लाख रुपए की अभिशंसा

बीकानेर, 1 नवंबर। विधायक जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है।

विधायक श्री व्यास ने सार्वजनिक शमशान भूमि, जस्सूसर गेट के बाहर, रांकावत भवन के पास, वार्ड संख्या 43 में विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की अभिशंसा की है।

इस राशि से श्मशान भूमि में 20 बाई 50 फीट का बरामदा, दो टॉयलेट, दो बाथरूम, पानी की टंकी सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इस अनुशंसा पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक से मुलाकात की और उनका आभार जताया। इस दौरान रांकावत समाज सभा के अध्यक्ष हनुमान दास स्वामी, मंत्री रमेश स्वामी, व्यवस्थापक शिव कुमार स्वामी, लक्ष्मी नारायण स्वामी, भंवरलाल स्वामी, दीनदयाल स्वामी आदि मौजूद रहे।
===========

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत पौधारोपण एवं कार्यशाला आयोजित

अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, दो नवंबर को ऊर्जा संरक्षण के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

बीकानेर, 1 नवंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक से 7 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना की अगुवाई में रविवार को प्राधिकरण परिसर में पौधारोपण, सामूहिक प्रतिज्ञा एवं स्वस्थ जीवनशैली विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

प्राधिकरण सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। इसके साथ ही परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव अपनाने के संबंध में विचार साझा किए। कार्यशाला में अनावश्यक संसाधनों के उपयोग को कम करने, ऊर्जा की बचत करने, अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

दो नवंबर को ऊर्जा संरक्षण के लिए विशेष जागरूकता अभियान

नागर ने बताया कि ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत सोमवार को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्राधिकरण द्वारा आमजन से दैनिक जीवन में अनावश्यक विद्युत उपयोग से बचने तथा ऊर्जा संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की जाएगी।

इसी क्रम में समस्त राजकीय कार्यालयों से प्रातः 9:30 से 10:30 बजे तक अनावश्यक विद्युत उपकरण एवं लाइट बंद रखने का आग्रह किया गया है, ताकि ऊर्जा संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि आयुक्त के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, पौधारोपण एवं सतत जीवनशैली को लेकर सप्ताहभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आमजन की सक्रिय भागीदारी से छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
==========

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *