सर्व कामगार सेवा संघ ने जिला कलक्टर को मजदूरों का 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा

सर्व कामगार सेवा संघ ने जिला कलक्टर को मजदूरों का 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 25 जून। सर्व कामगार सेवा संघ(लेबर ट्रैड यूनीयन) ने प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलक्टर संयुक्त श्रम आयुक्त, बीकानेर को निर्माण श्रमिकों की राज्यव्यापी समस्याओं का 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेशाध्यक्ष ने मांग पत्र में बताया की अतिशीघ्र रिक्त पदों पर श्रम निरीक्षकों की नियुक्ति की जाये,योजना व पंजीयन में अपील की समय सीमा बढाई जाये, आवेदनों का ऑटो रिजेक्ट सिस्टम बंद किया जाये, विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनों की सही व पूर्ण जांच की जाये।

pop ronak

मांग पात्र में शुभ शक्ति योजना को पुन: शुरू किया जावे, प्रसुति योजना का भुगतान पुनः एक मुश्त शुरू किया जावे, शिक्षा एवं कौशल विकास का भुगतान समय पर किया जावे,घायल व मृत्यु सहायता का भुगतान तुंरत किया जाये,सुलभ आवास योजना को भी गति प्रदान की जावे।

उन्होंने मांग पत्र में अधिसूचना 2015-2019 के लिए लेबर ट्रैड यूनीयनों को पाबंद किया जावे, रिन्यूअल में नियोजक जानकारी अपलोड करने का सिस्टम शुरू किया जावे,शिक्षा व कौशल विकास में पूरक उत्तीर्ण विद्यार्थी को भी शामिल किया जाये।

जिलाध्यक्ष धन्नादास ने बताया कि सिलिकोसिस पीड़ित व्यक्ति का आवेदन पहले की भांति श्रम पॉर्टल पर शुरू किया जावे, ई मित्रा पर LDMS पॉर्टल के आवेदित सभी पेज ऑपन करने का सिस्टम शुरू किया जावे,नियोजक की आई डी पर ओटीपी सिस्टम शुरू किया जाये।

उपस्थित जिला व प्रेदेश कार्यकारिणी ने कहा की मजदूरों के लिए संघ संघर्ष के हर द्वार को खटगटायेगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष,सुभाष पुरोहित, जितेन्द्र सुथार, चन्द्र प्रकाश स्वामी,अशोक प्रजापत,राजू गहलोत,भवानी शंकर नायक, जगदीश शर्मा, उम्मेदसिंह भाटी उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *