सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट की बैठक आयोजित

सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट की बैठक आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • चार साहित्यकारों को तैस्सितोरी अवार्ड दिए जायेंगे

बीकानेर, 25 जून। सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर, प्रबंध मंडल की बैठक मंगलवार को राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित इंस्टीट्यूट के कार्यालय में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए इंस्टीट्यूट के सदस्य साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि मंगलवार को आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया आज की बैठक में इंस्टीट्यूट के सचिव राजेन्द्र जोशी, व्यंग्यकार-संपादक डॉ. अजय जोशी, प्रोफेसर नरसिंह बिन्नाणी, अब्दुल शकूर सिसोदिया एवं शिवकुमार सोनी ने भाग लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बैठक को संबोधित करते हुए राजेन्द्र जोशी ने कहा की सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट राजस्थानी में रिसर्च करने वाले शोधार्थियों को आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया गया, उन्होंने कहा कि रिसर्च करने वाले विद्यार्थी इंस्टीट्यूट में उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर सकेगे। जोशी ने कहा कि आगामी समय में राजस्थान भारती के अंक इच्छुक व्यक्तियों को उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि आज लिए गए निर्णय अनुसार दो नए कार्यक्रम प्रारंभ किये जा रहे हैं, पहला कार्यक्रम प्रत्येक महीने के पहले रविवार को आयोजित होगा जिसमें राजस्थानी के युवा कवि भाग लेंगे इस कार्यक्रम को “समकालीन कविता के युवा स्वर” नाम दिया गया है तथा दूसरा कार्यक्रम हर महीने आयोजित होगा जिसका नाम दिया गया है “मरुस्थल की कविता के स्वर” बैठक में डॉ. अजय जोशी ने बताया की संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष तैस्सितोरी अवार्ड राजस्थानी के विद्वान साथियों को अर्पित किए जाते हैं। गत दो वर्षों के अवार्ड कोरोना काल के कारण नहीं दिए गए।

इस वर्ष नवंबर माह में दो महिला एवं दो पुरुष राजस्थानी साहित्यकारों को तैस्सितोरी अवार्ड दिए जाएंगे जिसके लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। समकालीन कविता के युवा स्वर के प्रभारी राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा बहुत जल्द प्रस्तुत की जाएगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *