दो घरों से लाखों के जेवरात-नगदी चोरी

बड़ी बिजली चोरी में 20 पोल तोड़कर 4 किलोमीटर लंबी लाइन ले उड़े चोर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बीकानेर के जयपुर-जोधपुर बायपास और कालू गांव में की वारदात

बीकानेर , 29 जून। बीकानेर शहर के जयपुर-जोधपुर बाइपास बने एक घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण ले गए। वहीं लूणकरनसर के कालू गांव में भी चोरों ने एक घर में वारदात को अंजाम दिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस अब छानबीन कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के तहत आने वाले जयपुर-जोधपुर बाइपास पर हरीराम जाट के घर में चोरों ने बीती रात वारदात की। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर में रखे करीब 23 हजार रुपए ले गए। इसके साथ ही एक अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। ये सोने चांदी के आभूषण घर की महिलाओं के थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है।

pop ronak

लूणकरनसर के कालू गांव में भी चोरी की वारदात हुई है। यहां रामकुमार नाथ घर पर पिछले दिनों चोरी हो गई, जिसकी एफआईआर अब दर्ज हुई है। रामकुमार ने सहजरासर गांव के एक युवक पर चोरी का नामजद मामला दर्ज कराया है। रामकुमार का आरोप है कि 21 जून की रात उसके घर में घुसकर इस युवक ने सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। इसमें दो सोने के मंगलसूत्र के साथ ही छोटी सोने की मूर्ति सहित कुछ सामान चोर ले गए थे। इसके अलावा पंद्रह हजार रुपए नगद भी चोर ले गए।

करीब नौ दिन बाद रामकुमार ने एफआईआर दर्ज कराते हुए एक युवक पर शक जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *