मूंधड़ा ट्रस्ट का बालिका शिक्षा के प्रति समर्पण ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय- वंदना सिघवी

मूंधड़ा ट्रस्ट का बालिका शिक्षा के प्रति समर्पण ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय- वंदना सिघवी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 18 जुलाई। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष 10 वीं और 12वीं कक्षाओं में अव्वल रहने वाली बालिकाओं को नकद सहायता राशि प्रदान की जाती है | इस वर्ष के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस वृताधिकारी शालिनी बजाज एवं एवं एडवोकेट वर्षा पचीसिया उपस्थित रहे |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने बताया कि मूंधड़ा ट्रस्ट बालिका शिक्षा एवं चिकित्सा हेतु समर्पित रहा है और इनके द्वारा इन क्षेत्रों में किये गये कार्य कई पीढ़ियों के लिए अविस्मरणीय रहेंगे | साथ ही सिंघवी ने उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान युग नारी स्वावलंबन का युग है | आप सभी को अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा की और अपने कदम बढाना है साथ ही आयुक्त ने उपस्थित बालिकाओं को कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलवाया |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस वृताधिकारी शालिनी बजाज ने बताया कि आप सभी देश का भविष्य है और पढने लिखने के साथ साथ आपको अपना एक लक्ष्य तय करते हुए दिन रात मेहनत कर अपने लक्ष्य तक पहुंचना है क्योंकि आने वाला कल नारी प्रधान होगा |

एडवोकेट वर्षा पचीसिया ने उपस्थित बालिकाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि महिलाओं को एक बार आगे बढ़ने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपने हौंसलों को इतना मजबूत बनाना है कि मुश्किलें हमारे हौंसलों के सामने घुटने टेक दे |

ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है यदि राज्य सरकार नापासर में घोषित कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की स्वीकृति प्रदान कर दे तो ट्रस्ट बालिका शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से कन्या महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाकर देने को भी तैयार है |

इस अवसर पर श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा, दमालाल झंवर, प्रधान लालचंद आसोपा, सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनिया, प्रधानाध्यापिका सुमन स्वामी, वीरेंद्र किराडू, संतोष आसोपा आदि उपस्थित हुए ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *