MEDITATION -A STEP TOWARDS HEALTHY SOUL एक सार्थक कार्यशाला का आयोजन

MEDITATION -A STEP TOWARDS HEALTHY SOUL एक सार्थक कार्यशाला का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 27 जुलाई। अभातेयुप द्वारा निर्देशित फिट युवा हिट युवा व अभातेममं द्वारा निर्देशित कैंसर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत तेरापंथ महिला मण्डल एवं तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा संयुक्त रुप से MEDITATION -A STEP TOWARDS HEALTHY SOUL कार्यशाला का आयोजन साध्वीश्री चरितार्थप्रभा जी एवं साध्वीश्री प्रांजलप्रभा जी के सान्निध्य में शांति निकेतन में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यशाला प्रारम्भ हुई। महिला मण्डल अध्यक्ष संजु लालाणी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताया ।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ पंकज टांटिया ने रोचक तरीके से फिट युवा हिट युवा और कैंसर जागरुकता से सम्बंधित अपने जीवन्त अनुभवों से लोगों को प्रेरित किया। डॉ पंकज टांटिया ने कहा की कैंसर के प्रति शुरू से ही जागरुक रहा जाए तो इस पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं में होने वाले दो केन्सरों के बारे में जागरुकता के साथ समय समय पर जांचे करवाते रहने की सलाह प्रदान की। इस अवसर पर श्रावक- श्राविकाओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने प्रेक्षाध्यान और मेडिटेशन के प्रयोग करवाए और स्वस्थ जीवन जीने की लिए निरंतर इनका अभ्यास करने की प्रेरणा दी। अभातेयुप फिट युवा हिट युवा के राज्य प्रभारी व तेयुप गंगाशहर उपाध्यक्ष ललित राखेचा ने फिट युवा हिट युवा आयाम एवम अभातेयुप के 60साल बेमिसाल की जानकारी देते हुए आभार ज्ञापन किया।
तेरापंथी सभा , तेरापंथ महिला मण्डल और युवक परिषद द्वारा डॉ. पंकज टांटिया का पताका,साहित्य और स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। कार्यशाला का कुशल संचालन श्रीमती संतोष बोथरा द्वारा किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *