महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन 29 जुलाई को

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निरमा चौधरी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,27 जुलाई । महिला कांग्रेस की ओर से 29 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निरमा चौधरी,” नीरू” ने बताया कि राजस्थान में 6 महीने में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 20 हजार मामले हुए हैं। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के सबसे अहम मुद्दे पर भाजपा सरकार ने चुप्पी साध रखी है। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण एवं भागीदारी के तहत महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करना होगा तथा इसमें अति पिछड़े वर्ग की हमारी ओबीसी बहनों का आरक्षण एवं भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

pop ronak

आर्थिक सशक्तिकरण के तहत बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही देश की आधी आबादी को नारी न्याय के तहत राहत देने के लिए महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए दिए जाएंगे। हम मांग करते हैं , यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएं। नीरू ने बताया कि सरकार के विरुद्ध इस प्रदर्शन में बीकानेर से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगी।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *