सोमवार, 29 जुलाई देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

मंगलवार, 31 दिसंबर देश दुनिया के 43 विशेष समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी
============================
1 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक, पीएम मोदी ने कहा- गरीबों को राज्य-केंद्र की योजनाओं का फायदा मिले; नड्डा-शाह भी मौजूद रहे।
2 मानसून सत्र का छठा दिन आज, बजट पर फिर बहस होगी; NEET और अग्निवीर मामले में विपक्ष का हंगामा जारी रह सकता है।
3 लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी, संबोधन के लिए जोर पकड़ रही कांग्रेस सांसदों की मांग।
4 CJI बोले-ट्रायल कोर्ट के जज जमानत देने में हिचकिचाते हैं, जिन्हें लोअर कोर्ट से बेल मिलनी चाहिए, उन्हें सुप्रीम कोर्ट आना पड़ता है।
5 प्रेस कॉन्फ्रेंस करते-करते अचानक केंद्रीय मंत्री की नाक से बहने लगा खून; अस्पताल में भर्ती,मंत्री एचडी कुमारस्वामी को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के दौरान नाक से खून बहने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
6 पंतजलि कोरोनिल के खिलाफ डॉक्टरों की याचिका पर फैसला आज, बाबा रामदेव ने इसे कोविड की दवा बताया था; दिल्ली HC ने सुरक्षित रखा था फैसला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 विपक्ष की बनाई संविधान विरोधी छवि खत्म करने को मुहिम चलाएगी भाजपा, मंत्रियों को दिए निर्देश।
8 मुकदमे में कोई प्रगति नहीं,मनिष सिसोदिया की दलील पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
9 तीन मौतों से जागी MCD: अब नियमों को ताक पर रखने वाले कोचिंग संचालकों की खैर नहीं, तहखाने की संस्थाएं होंगी सील।
10 ‘बुलडोजर लेकर आए तो उसी के साथ नहर में फेंक देंगे…’, कानपुर में घरों पर चस्पा हुआ नोटिस तो इंजीनियर पर भड़के BJP विधायक।
11 भारत में बाघों की संख्या 10 साल में 65 फीसदी बढ़ी, 2014 में 2,226 बाघ थे, जो बढ़कर हुए 3,682 .
12 भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में हराया, 7 विकेट से मैच जीतकर हासिल की 2-0 से बढ़त।
13 श्रीलंका विमेंस ने 20 साल में पहला एशिया कप जीता, भारत को 8 विकेट से फाइनल हराया; अटापट्टू-हर्षिता की फिफ्टी।
14 बाइडेन के हटने के बाद छाईं कमला हैरिस, एक हफ्ते में 8 फीसदी बढ़ी अप्रूवल रेटिंग, जानें- ट्रंप की रेटिंग गिरी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 मनु के बाद शूटिंग में रमिता से मेडल की आस, अर्जुन भी फाइनल खेलेंगे, भारतीय हॉकी टीम का मैच अर्जेंटीना से; आज 3 मेडल इवेंट पर नजरें।
16 शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान, कंपनियों के तिमाही नतीजों, ऑटो सेल्स से लेकर FII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल।
17 बिहार आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार।
18 मुस्कुराते, अभिवादन करते, पैर छूते विधायक… विधानसभा में योगी के ‘दम’ का अंदाजा लगाइए।
19 एक अंधेरा कमरा, पर्दों से ढकी खिड़कियां और वो गंदा खेल… गुरुग्राम में कैसे चल रहा था ‘स्पेशल 43’ का जामताड़ा।
20 हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार… CM योगी ने मॉनसून सत्र से पहले सपाइयों से कर दी ये अपील।
20 दिन में सब लौटा दूंगा… अमेरिका गए SDO के घर में चोरी कर चोर ने भेजा मैसेज।
21 दिल्ली वालों के लिए क्या करेगी मेट्रो, 41 स्टेशनों पर DMRC ने किया ये काम।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22 कप्तान नहीं बनना चाहता… श्रीलंका को रौंदने के बाद सूर्याकुमार का बयान वायरल।
23 राजेंद्र नगर हादसा: सड़क पर सैलाब, 12 फुट पानी, तीन स्टूडेंट्स की मौत का वीडियो डराने वाला है।
24 बिहार में 65% आरक्षण पर लगी रहेगी रोक, फिलहाल SC से भी नहीं मिली राहत।
25 केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, शराब घोटाले में ऐक्शन तेज।
26 क्यों फेल हो रहा इजरायल का आयरन डोम, हिजबुल्लाह ने पकड़ ली यह कमजोरी।
27 तीन UPSC छात्रों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 अन्य लोग गिरफ्तार।
28 मौत ने नहीं छोड़ा पीछा। ऐक्सिडेंट के बाद 8 महीने कोमा में रहा, फिर…
29 माता को नेता प्रतिपक्ष बना निशाने पर आए अख‍िलेश, मायावती-केशव ने घेरा।
30 तुर्कीये की हमले की धमकी के जवाब में इजरायल ने चेताया, कहा- याद रखें..
31आज देश को मिल सकते हैं 3 मेडल, शूटिंग में रमिता और अर्जुन से गोल्ड की उम्मीद; मनिका बत्रा पर भी रहेंगी नजरें।
32 रागिनी सोनकर ने ब्रजेश पाठक पर उठाए सवाल, सदन में लहराईं तस्वीरें।
33 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी में कर रहे हैं समझौता।
34 दिल्ली में मर्दों को पांच तरह के कैंसर- प्रोस्टेट कैंसर, टेस्टिकल कैंसर, स्किन कैंसर, ओरल कैंसर , लंग्स कैंसर हो रहें हैं सबसे ज्यादा।
35 सरकारी कर्मियों के संघ में जाने पर लगी रोक बस एक औपचारिकता, RSS कब का हो चुका मेनस्ट्रीम।
36 नीति आयोग की बैठक, भाजपा के द्वंद्व और योगी की मुस्कान… विरोधियों का काम तमाम।
37 नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार देश के संघीय ढांचे पर प्रहार, विपक्षी दल राजनीति से ऊपर उठकर सोचें।
38 यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू : विपक्ष का जोरदार हंगामा, सीएम योगी ने कहा हर मुद्दे पर देंगे जवाब।
39 दिल्ली मेयर के आदेश पर 13 कोचिंग सेंटर सील, अन्य की जांच जारी।
40 सावन का दूसरा सोमवार आज, उज्जैन से काशी तक शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता।
41 मुरैना में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, हाईवे पर लगाया जाम।
42 ऑल टाइम हाई पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार 24,900 के पार।
43 दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: सड़कों पर उतरे छात्र पूछ रहे सवाल, मौतों का ज़िम्मेदार कौन? – ग्राउंड रिपोर्ट।
==============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *