ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग का ज्ञापन दिया

ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग का ज्ञापन दिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

बीकानेर, 29 जुलाई । संविदा कर्मियों ने विधायक जेठानंद व्यास के कार्यालय एवं सीएमएचओ को आरएलएसडीसी (RLSDC) बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी कर ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग का ज्ञापन दिया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरएलएसडीसी बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी कर ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग की गई है। इसे लेकर सोमवार को संविदा ठेका कर्मचारियों बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कार्यालय में एक ज्ञापन की कॉपी दी तथा एक कॉपी सीएमएचओ को दी गई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कार्यालय में ज्ञापन देने के दौरान, उनके पी.ए. के द्वारा यह आश्वासन दिया गया की इसे 2 या 3 दिन के भीतर संज्ञान में लिया जायेगा।

pop ronak

संविदाकर्मी ओम प्रकाश किराडू ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को शोषण मुक्त कराने के लिए ठेका प्रथा को समाप्त कर अक्टूबर 2023 में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान आरएलएसडीसी बोर्ड गठन किया था। इस बोर्ड को कैबिनेट मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया गया है।

विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कार्मिक मयंक व्यास, मनीष भाटी, अमित कुमार व्यास, नितेश श्रीमाली, अभय आचार्य, तुषार पंवार, गोविंद, प्रदीप, भोजराज, आलोक, गणेश आचार्य, गणेश रंगा, जयकिशन देराश्री आदि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *