एसीराज 2026 के सफल मीडिया प्रबंधन के लिए विनय थानवी सम्मानित

एसीराज 2026 के सफल मीडिया प्रबंधन के लिए विनय थानवी सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 नवंबर । एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन ‘एसीराज 2026’ का मीडिया प्रबंधन संभालने के लिए जनसम्पर्क विशेषज्ञ विनय थानवी को सम्मानित किया गया है। सम्मेलन के आयोजन सचिव एवं सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल दवा ने थानवी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार जताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह तीन दिवसीय सम्मेलन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक बीकानेर के रिद्धि सिद्धि रिसॉर्ट्स में आयोजित किया गया था। आयोजन समिति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर थानवी के कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इससे पूर्व भी विनय थानवी सितंबर 2024 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो चिकित्सा सम्मेलनों का मीडिया प्रबंधन संभाल चुके हैं, जिनमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग का ‘तृतीय राजमाइक्रोकॉन 2024’ और मनोरोग विभाग द्वारा आयोजित इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी के नॉर्थ ज़ोन का 49वां वार्षिक सम्मेलन शामिल थे। इसके अतिरिक्त वे राजएपिकॉन 2026, राज पलमोकोन और हिमेटोलॉजी से जुड़े सम्मेलनों के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *