जैन संस्कार विधि से अठाई तप अनुष्ठान सम्पूर्ति कार्यक्रम हुआ

जैन संस्कार विधि से अठाई तप अनुष्ठान सम्पूर्ति कार्यक्रम हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

श्री डूंगरगढ़ , 9 अगस्त। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सुश्री कृतिका बोथरा का 9 अगस्त को प्रातः 9:20 बजे जैन संस्कार विधि से अठाई तप अनुष्ठान सम्पूर्ति कार्यक्रम किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कारक प्रदीप पुगलिया ने समवेत मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ तपस्वी से मंगलभावना पत्र स्थापित करवा कर तप अनुष्ठान सम्पूर्ति का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से सानन्द संपादित किया। पारिवारिक जनों ने सुमधुर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।
संस्कारक प्रदीप पुगलिया ने बोथरा परिवार को शुभकामनाओ के साथ तेयुप से भी मंगलकामनाऐं प्रेषित की।

pop ronak

इस शुभ अवसर पर तपस्विनी व पारिवारिक जनों ने धारणा अनुसार त्याग किये।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कारक प्रदीप पुगलिया ने किया। बोथरा परिवार की ओर से अनिल बोथरा ने तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ एवं संस्कारक के प्रति आभार ज्ञापित किया। तेरापंथ युवक परिषद के कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद ने बोथरा परिवार का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *