महादेव के अभिषेक से हुआ माली (सैनी) सामूहिक विवाह सम्मेलन का आगाज़, पांच जोड़ों का किया रजिस्ट्रेशन

महादेव के अभिषेक से हुआ माली (सैनी) सामूहिक विवाह सम्मेलन का आगाज़, पांच जोड़ों का किया रजिस्ट्रेशन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 11 अगस्त । माली (सैनी) सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा शिव पार्वती मंदिर में भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक व प्रसादी का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे कि पिछले 16 सालों से निरंतर माली (सैनी) सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस बार 12 नवंबर 2024 को माली सैनी सामूहिक विवाह कार्य्रकम का आयोजन किया जाएगा। आगामी सामुहिक विवाह के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान व माली समाज बीकानेर के वरिष्ठजनों द्वारा शिव पार्वती मंदिर में महादेवजी का अभिषेक किया गया। अभिषेक पश्चात एक मीटिंग आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक बंधुओं ने आगामी 12 नवंबर 2024 को होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन पर विचार व्यक्त किये।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संस्थान अध्य्क्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत के साथ ही 5 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं भामाशाहों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी सुनिचित करने का आश्वासन दिया तथा समस्त माली समाज से आह्वान किया कि इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेवें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *