विधायक जेठानंद व्यास ने गुण प्रकाश सज्जनालय के विकास के लिए की 15 लाख रुपये की अनुशंसा

विधायक जेठानंद व्यास ने गुण प्रकाश सज्जनालय के विकास के लिए की 15 लाख रुपये की अनुशंसा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 प्राचीन पुस्तकालय में होंगे मरम्मत व विकास कार्य

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 20 नवंबर । बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए लैड) से गुण प्रकाश सज्जनालय के प्राचीन पुस्तकालय में मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य करवाने के लिए 15 लाख रुपये की अनुशंसा की है। इस संबंध में उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र प्रेषित कर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुस्तकालय परिसर में मरम्मत एवं आवश्यक बुनियादी विकास कार्य पूर्ण होने से यहां नियमित रूप से समाचार पत्र और पुस्तकें पढ़ने आने वाले पाठकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वाचनालय का वातावरण अधिक सुगम और सुविधाजनक बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों, साहित्य प्रेमियों तथा आम पाठकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

विधायक की इस महत्वपूर्ण अनुशंसा पर एडवोकेट संतोष जोशी, उमा शंकर आचार्य, चाणक्य हर्ष, वीरेंद्र जोशी, नरेंद्र जोशी और रमेश जोशी सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल बीकानेर की समृद्ध वाचनालय परंपरा को संजोने और आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *