पत्नी को फावड़े से काटा-थाने पहुंचकर बोला- मैंने उसे मार डाला

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • दूसरे कमरे में सो रहा था बेटा

जोधपुर , 11 अगस्त। अवैध संबंधों के शक में युवक ने सिर पर फावड़ा मार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पैदल चलकर 12 किमी दूर थाने पहुंचा और बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस घर पहुंची तो एक कमरे में महिला की खून से सनी लाश पड़ी थी। दूसरे कमरे में उसका 11 साल का बेटा सो रहा था।

pop ronak

मामला जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र का रविवार सुबह 5 बजे का है। शव जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

रात में हुआ था झगड़ा
थाना अधिकारी लाखाराम ने बताया- रूदिया गांव निवासी खेताराम (38) ने पत्नी सेनकी (35) की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच शनिवार रात को झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह करीब 4 बजे फिर से झगड़ा हुआ। करीब पांच बजे खेताराम ने फावड़ा लेकर सेनकी के सिर पर 3 से 4 वार किए। इसके बाद थाने पहुंचा और समर्पण कर दिया।

पत्नी के चरित्र पर था शक
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि खेताराम को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। आए दिन दोनों में झगड़े होते थे। शनिवार देर रात भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बाद में गुस्से में आकर खेताराम ने पत्नी की हत्या कर दी।

15 साल पहले हुई थी शादी
खेताराम किसान है। उसके खेत रूदिया से 12 किलोमीटर दूर जोइंतरा गांव में हैं। खेताराम और सेनकी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके 2 बेटे हैं। 14 साल का बड़ा बेटा ननिहाल में था जबकि छोटा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *