हवस के पुजारी ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, चुप रहने को थमा दिए 20 रुपये; ऐसे काबू आया दरिंदा

10वीं की छात्रा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया सरकारी शिक्षक, ग्रामीणों ने किया हंगामा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

Madhya Pradesh Crime: भिंड , 12 अगस्त। मध्य प्रदेश के भिंड में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने 20 रुपये देकर बच्ची को चुप रहने के लिए कहा। लेकिन यही 20 रुपये उसकी गिरफ्तारी का कारण बन गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी एक फेरीवाला है। जो बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। यहां आरोपी ने रेप किया और बच्ची को पैसे देकर टरका दिया। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम उदय गोले है। जिसे मालनपुर कस्बे से अरेस्ट किया गया है।

pop ronak

भिंड के एसपी असित यादव ने बताया कि वारदात गोहद कस्बे की है। पुलिस को रविवार को मामले की शिकायत मिली थी। फेरीवाला मिठाई का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गया था। बच्ची को रेप के बाद आरोपी ने घर भेज दिया। बच्ची के हाथ में 20 रुपये देख मां ने पूछताछ की। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि मिठाई वाले अंकल ने उसे पैसे दिए हैं। मां को शक हुआ तो बच्ची की जांच की। जिसके बाद पता लगा कि बच्ची से रेप हुआ है। MP पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में स्टडी करती है। सुबह 10 बजे घर से गई थी। शाम को साढ़े 4 बजे लौटी। तब उसके हाथ में पैसे थे।

हरियाणा के जींद जिले में भी बच्ची से रेप

हरियाणा के जींद जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के उचाना इलाके के गांव में 13 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप कर दिया। आरोपी बच्ची के ही गांव का है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी खेल रही बच्ची को एकांत में ले गया। इसके बाद आरोपी ने घिनौनी हरकत की। बच्ची रोने लगी तो आरोपी भाग गया। जिसके बाद उन लोगों ने खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी के खिलाफ उचाना थाने में केस दर्ज किया गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *