तुलसी हेल्थी लाइफ कार्यक्रम के तहत संपूर्ण स्वास्थ्य प्रोफाइल जांच शिविर में 178 लोगों की जांच हुई

तुलसी हेल्थी लाइफ कार्यक्रम के तहत संपूर्ण स्वास्थ्य प्रोफाइल जांच शिविर में 178 लोगों की जांच हुई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजराजेश्वरीनगर , 15 अगस्त।(सुपार्श पटावरी) भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरीनगर द्वारा संचालित आचार्य श्री तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, डेंटल एवं आई केयर में कमलेशजी भरतजी डूंगरवाल परिवार ( मार्गदर्शन फाउंडेशन ) के सहयोग से संपूर्ण स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर “तुलसी हेल्थी लाइफ” जिसमे CBC, FBS, Hba1c, lipid profile, serum calcium, phosphorous, magnesium, Liver function, kidney function, thyroid function, Cancer Screening profile आदि 44 vital parameter का आयोजन ए टी डी सी के मूल्य से 78% छूट पर किया गया l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सामूहिक नवकार महामंत्र का सामुहिक उच्चारण कर शिविर की शुरुआत की गई। अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच करवा कर लगभग 187 लोग लाभान्वित हुए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जांच करवाने वाले लोगो ने इस शिविर की प्रसन्नता करते हुए कहा तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरीनगर इस तरह के शिविर लगा कर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इससे समाज के लोगो को बहुत लाभ मिलता है।

इस अवसर पर ए टी डी सी राष्ट्रीय सह प्रभारी आलोक छाजेड़ की उपस्तिथि रही। शिविर को सफल बनाने में मंत्री सुपार्श पटावरी, तेयुप पधाधिकारीगण, परामर्शक गण, कार्यसमिति सदस्य, किशोर मंडल एवं ए टी डी सी टीम का संपूर्ण सहयोग रहा।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *