कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जनजातीय गौरव दिवस पोस्टर का किया विमोचन, विजेताओं को सौंपे प्रशस्ति-पत्र

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 नवम्बर । राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में जनजातीय गौरव दिवस की श्रृंखला के तहत दूसरे दिन व्याख्यानमाला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सरकार के कानून एवं न्याय, संस्कृति और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संस्थान में पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस के विशेष पोस्टर का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समझने तथा ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के ऐतिहासिक योगदान पर आधारित प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम की सह-संयोजक एवं मंच संचालक डॉ. शशि बेसरवारिया ने बताया कि इस आयोजन से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम में NSS, NCC और स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. अन्नाराम शर्मा, डॉ. देवेश खंडेलवाल, डॉ. सुमित्रा चरण, डॉ. उज्जवल गोस्वामी, डॉ. रमेश पुरी, डॉ. चंद्रमल और डॉ. घनश्याम बिट्टू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *