तेयुप गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान

तेयुप गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 5 सितम्बर। गंगाशहर निवासी कमलेश पुगलिया के 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक पीयूष लूणीया, भरत गोलछा, व दिल्ली से राकेश पुगलिया ने गुरुवार सुबह 9:15 बजे उपरान्त उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार व गीतिकाओं के संगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

pop ronak

जैन संस्कारक भरत गोलछा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की।

संस्कारकों द्वारा तपस्वी कमलेश पुगलिया को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

तेयुप गंगाशहर द्वारा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *