सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व – ओपी महेंद्रा

सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व – ओपी महेंद्रा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 10 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रभारियों व पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे मुख्य वक्ता सदस्यता अभियान बीकानेर शहर प्रभारी ओपी महेंद्रा ने विस्तार से अभियान की जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ओपी महेंद्रा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर सदस्य बनाने है जहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा तो फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक महासदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। हमें आमजन को भाजपा की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने की जरूरत है अधिकाधिक स्वैच्छिक सदस्यता ही हमारा लक्ष्य है।

pop ronak

प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 व्यक्ति की सदस्यता की जाएगी प्रथम चरण में सदस्य बन चुके लोगों को साथ ले जाकर घर-घर सदस्यता दिलाई जाएगी दूसरे चरण में सामूहिक रूप से बाजार, पार्क, कॉलेज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा हमे प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी संख्या निर्धारित की गई है हम हमारे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओ के सहयोग से उससे कही ज्यादा सदस्य बीकानेर शहर से बनायेगे जिसको लेकर जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है और सदस्यता अभियान का कार्य तेज गति से चल रहा है।

बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने सदस्यता अभियान की सरंचना से सभी को अवगत करवाया। आज की सदस्यता अभियान की बैठक में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *