चोरों का चारागाह बना बीकानेर तीन चोरियां में नगदी , जेवरात सबकुछ चोरी हो गया

महिलाओं के बैग से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकदी पार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सूने मकान के ताले तोड़ अंदर घुसे चोर, मकान मालिक कोलकाता गए थे ,पड़ोसियों ने दी चोरी की जानकारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ,10 सितम्बर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में मकान में कल रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। यह मकान मुरलीधर व्यास कॉलोनी में राजकीय कन्या महाविद्यालय के सामने डी 361 प्रमोद कुमार जोशी का है। प्रमोद कुमार जोशी इस समय कोलकाता में रहते हैं। उनके रिश्तेदार श्याम नारायण रंगा ने बताया कि यह मकान बंद रहता है।

pop ronak
BC opening

मंगलवार सुबह पड़ोसियों के बताने पर पता चला कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। मकान का मुख्य द्वार लोहे का बना हुआ है। जिसके एंगल को तोड़कर ताला तोड़ा गया है। घर के अंदर प्लाईवुड के गेट को भी तोड़े गए हैं। चोरी में कितना नुकसान हुआ है यह तो मकान मालिक के बीकानेर आने पर स्पष्ट होगा। फिलहाल रंगा ने नयाशहर पुलिस को रिपोर्ट दी है।

बेअसर रही चेतावनी

घर के मैन गेट और दीवार पर दो अलग अलग पोस्टर लगाए गए थे। जिस पर लिखा था कि आप सीसीटीवी कैमरे की नजर में है। चोरी करने का प्रयास किया तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी। इसके जवाब में चोरों ने न सिर्फ ताला तोड़ा बल्कि अंदर तक पहुंचकर सामान बिखेर दिया। कुछ सामान लेकर भी गए तो परिजनों के आने पर ही स्पष्ट होगा। घर से कुछ दूरी पर ही एक मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसकी पुलिस जांच करेगी तो पता चलेगा कि अज्ञात चौर कौन है।

बीकानेर में दो घरों में चोरी:सोने के झुमके, अंगूठी और मंगलसूत्र सहित लाखों के जेवरात और नगदी लेकर भागे चोर

बीकानेर में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। सदर थाना क्षेत्र में एक घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए। वहीं छत्तरगढ़ मं एक घर से भी जेवरात चोरी हो गए।

सदर थाने के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित स्वामियों के मोहल्ले में चंद्रशेखर शर्मा के घर पर चोरी हो गई। चंद्रशेखर (69) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 9 सितम्बर को रात को चोर उनके घर में घुसे। चोरी का आज सुबह पता चला। चोर सोने की चैन पंद्रह ग्राम की, सोने का लॉकेट पांच ग्राम, सोने की कनौती दस ग्राम, कान के झुमके चार जोड़ी करीब तीस ग्राम के, नाक की बाली चार ग्राम, अंगूठी पंद्रह ग्राम और मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है।

छत्तरगढ़ में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर 45 हजार चार सौ रुपए चोरी कर लिए। इसमें चार सौ रुपए की रेजगारी थी। जियावाली गांव में हुई इस चोरी में नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर भी चोर ले गए। इसमें तीन सोने की मूर्ति, दो लॉकेट, करीब पचपन ग्राम की दो अंगुठियां, चांदी के आभूषण में दो कड़े, दो पाजेब, चांदी के सिक्के भी चोर ले गए। दोनों ही मामलों में अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

 

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *