बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बांद्रा स्थित घर की छठी मंजिल से लगाई छलांग

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुम्बई , 11 सितम्बर। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह मुंबई की एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अधिकारी ने बताया कि अनिल अरोड़ा (65) ने बांद्रा की एक इमारत की छठी मंजिल से सुबह करीब नौ बजे कथित तौर पर छलांग लगा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और अरोड़ा को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father) के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चली है और जांच जारी है।

इस बीच एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सच है कि मलाइका के पिता की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्होंने खुदकुशी नहीं की है। यह एक हादसा था। सब सदमे में हैं क्योंकि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी या ऐसी कोई बात नहीं थी।’’ सूत्र के अनुसार पुलिस के पंचनामे से चीजें साफ हो जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं। फिलहाल, दुख की इस खड़ी में मलाइका के एक्स हसबैंड और एक्टर अरबाज खान मलाइका के मायके पहुंचे हैं।

 

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *