जवान की मौत पर विवाद, तीन दिन से हाईवे बंद

जवान की मौत पर विवाद, तीन दिन से हाईवे बंद
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

PBM अस्पताल से निकल रही गाड़ियां, बेनीवाल बोले-मैं 15 मिनट में शहीद का दर्जा दे देता

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 28 सितम्बर। जम्मू-कश्मीर में बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत के मामले में तीसरे दिन भी नेशनल हाईवे-11 (जयपुर-बीकानेर) जाम रहा। परिजन और समाज के लोग उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। साथ ही बिना कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के जवान की मौत को सुसाइड बताने वाले सैनिक कल्याण अधिकारी भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

pop ronak

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे से जारी धरना शनिवार देर शाम तक जारी रहा। जाम लगने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बीकानेर के PBM अस्पताल परिसर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा- हम शहीद का दर्जा ही तो मांग रहे हैं, न तो सरकार में दम है न समाज के नेताओं में। अगर मैं सरकार में होता तो 15 मिनट में शहीद का दर्जा दे देता।

दरअसल, बीकानेर के पांचू के रहने वाले जवान रामस्वरूप कस्वां (24) की 25 सितंबर को अनंतनाग में गोली लगने से मौत हुई थी। प्रारंभिक तौर पर सामने आया था कि ऑन ड्यूटी फायरिंग के दौरान जान गई, जिसे बाद में सुसाइड बताया गया। परिजनों का मानना है कि जवान की मौत ऑन ड्यूटी हुई है, ऐसे में उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। जवान की बॉडी लेने से भी परिवार ने इनकार कर दिया।

जवान की मौत पर विवाद, तीन दिन से हाईवे बंद

परिवार शहीद का दर्जा मांग रहा: बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने कहा- कस्वां की मौत के मामले में डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। अगर लोग डिप्रेशन के शिकार होने लगे और सेना की नौकरियां छोड़ कर आने लगे तो कोई भविष्य नहीं रह जाएगा। न कोई पेंशन हैं, न शहीद का दर्जा है तो फिर कोई क्यों देश के लिए लड़ेगा। हम केवल शहीद का दर्जा मांग रहे हैं। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी चल रही है। अगर बीकानेर का प्रशासन समझदार होता, हमारी कौम के नेताओं का खून पानी नहीं होता तो हमारे नौजवानों को ऐसे धरने पर नहीं बैठना पड़ता।

बेनीवाल ने कहा- मेरी जवान रामस्वरूप के भाई श्रीराम से बात हुई। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों की तरफ से गोली लगने की बात कही गई। सुसाइड की कोई बात नहीं कही। अगर आत्महत्या होती तो रामस्वरूप पढ़े लिखे थे, वे सुसाइड नोट लिखते, अपनी बात कहते। ऐसे में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की कोई आवश्यकता नहीं थी। परिवार शहीद के दर्जे की मांग कर रहा है। यहां बैठे भाजपा के नेता नहीं चाहते कि किसान कौम का भला हो। सेना को ठेके पर दे दिया। उनको कोई चिंता नहीं है। भाजपा सिर्फ धार्मिक भावनाओं से खेलती है।

केड़ली के जवान को शहीद का दर्जा दिलवाया
बेनीवाल ने कहा- मैं यहां पहले ही आ जाता, लेकिन मेरी माताजी बीमार थी, उनको अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर यहां आया हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कस्वां परिवार को न्याय दिलाए बिना यहां से नहीं जाऊंगा। जब नोखा के केड़ली के जवान तुलसाराम सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए तब भी नहीं बताया गया था कि वे शहीद कैसे हुए। इस मामले को भी मैंने संसद में उठाया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी और उनको शहीद का दर्जा दिलवाया था।

इन मांगों पर अड़े परिजन
रामस्वरूप कस्वां के परिवार के साथ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, नोखा विधायक सुशीला डूडी, डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने चर्चा की। रामस्वरूप कस्वां को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए बनी संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच जिन मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन रही है, उसमें सबसे बड़ी मांग शहीद का दर्जा ही है।

दरअसल, शहीद का दर्जा देने का अधिकार जिला प्रशासन और राज्य सरकार के पास नहीं है। शहीद की तरह अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की मांगपर प्रशासन सहमत है। वहीं जिला सैनिक अधिकारी पर कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। परिजनों की डिमांड है कि आत्महत्या घोषित करने वाले जिला सैनिक अधिकारी को तुरंत हटाया जाए।

रास्ते डायवर्ट, शहर में रहा जाम की स्थिति
हाईवे जाम होने के कारण बीकानेर शहर में जाम की स्थिति रही। रास्ता डायवर्ट होने के कारण पब्लिक पार्क से जयपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन अब कलेक्टर आवास के आगे से पंचशति सर्किल से सार्दुलगंज कॉलोनी होते हुए निकल रहे हैं। वहीं जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी सहित अन्य मार्गों से पब्लिक पार्क की ओर जाने वाले वाहन अब सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से अंबेडकर सर्किल होते हुए निकल रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में वाहन पीबीएम अस्पताल परिसर के अंदर से निकल रहे हैं। जिस रास्ते से मरीजों को लाया-ले जाया जा रहा है, उसी रास्ते से सामान्य वाहन भी जा रहे हैं। इसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है।

 

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *