विवाहिता को मिलने के बहाने बुलाकर गैंगरेप करके सुनसान जगह छोड़कर भाग निकले

पड़ोसी युवक ने 17-वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 28 सितम्बर। जयपुर में एक विवाहिता से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर परिचित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता को सुनसान जगह छोड़कर दोनों आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मानसरोवर) प्रो.आईपीएस आदित्य कर रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया कि शिप्रापथ निवासी 25 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक ही गांव के रहने वाले होने के कारण आरोपी उसका परिचित है। आरोप है कि बुधवार रात को आरोपी परिचित ने गांव से आए पार्सल को देखने के बहाने उसे कॉल कर त्रिवेणी पुलिया के पास बुलाया। पार्सल लेने जाने पर आरोपी परिचित अपने दोस्त के साथ पिकअप लेकर वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान खुद का कमरा दिखाने के बहाने उसे पिकअप में बैठाकर ले गया।

pop ronak

कमरे पर ले जाकर आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से जबरन उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गैंगरेप के बाद शिप्रापथ इलाके में सुनसान जगह उसे छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के चुंगल से छुटने पर पीड़िता ने अपने पति को कॉल कर आपबीती सुनाई। शिप्रापथ थाने में पति के साथ पहुंची पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने गैंगरेप एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *