गंगाशहर में भारी वाहन ने टक्कर मारी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गंगाशहर में भारी वाहन ने टक्कर मारी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 30 सितम्बर। बीकानेर के गंगाशहर थाने क्षेत्र में माणक गेस्ट हाऊस के पास एक अजमेर से आ रहे भारी वाहन ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे 60 वर्षीय गौरीशंकर सुथार की मृत्यु हो गए। उनको पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, परन्तु उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को तथा उसके ड्राईवर व खलासी को ढूंढ लिया है। उस पर मामला दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौरीशंकर सुथार  सायं को गंगाशहर में मनसुख दुगड़ के यहां फर्नीचर का काम करके TVS पर बीकानेर शहर में स्थित अपने घर बच्चो के पास जा रहे थे। तभी ट्रैलर वाहन ने  RJ01GB 9845 NE टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ड्रायवर ने शराब पी रखी थी।

pop ronak

मृतक के परिजनों ने इस बात को लेकर रोष व्यक्त किया की पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल नहीं करवाया है। गंगाशहर थानाधिकारी समरवीर सिंह ने कहा कि पुलिस इस दुर्घटना के मामले को लेकर सजग है और दो लोगों को राउण्ड अप कर लिया गया है तथा आगे की सभी कार्रवाई हो रही है।

मृतक का शॉ मोर्चरी में रखवाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा। बहरहाल घर व मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *