रामदेवरा मेले में सेवा कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत

रामदेवरा मेले में सेवा कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • कार की टक्कर से 3 अन्य घायल; आरोपी चालक हिरासत में

जोधपुर ,12 सितम्बर। जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रामदेवरा मेले में आने वाले जातरुओं (श्रद्धालुओं) की सेवा कर लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार की चपेट में आने से एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा कार्य से लौटते समय हुआ हादसा

pop ronak

इलेक्ट्रिक स्कूटर को मारी टक्कर: सूरसागर थानाधिकारी हरीश सोलंकी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गोयलों की ढाणी के पास एक कट पर मुड़ने के दौरान हुआ।
मृतकों की पहचान: हादसे में सोजती गेट भील बस्ती निवासी अजय (25) तथा उसके रिश्तेदार उम्मेद (18) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उम्मेद अपनी मौसी के पास रहने आया हुआ था और दोनों युवक अपने साथियों के साथ बाबा रामदेवरा मेले के पदयात्रियों की सेवा व्यवस्था में लगे हुए थे।

तीन अन्य घायल: तेज रफ्तार कार ने ईवी स्कूटर को टक्कर मारने के साथ ही आगे चल रही एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई व चालक डिटेन
मृतक के भाई महेंद्र भील की रिपोर्ट पर सूरसागर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने दुर्घटना कारित करने वाली कार के चालक केशर सिंह (निवासी बनाड़) को हिरासत में ले लिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।