राजकीय ट्रॉमा सेंटर पीबीएम में पहली बार दोनों घुटनो का सफल प्रत्यारोपण

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 60 वर्षीय रोगी को मिली नई जिंदगी

बीकानेर 4 अक्तूबर । पीबीएम राजकीय ट्रॉमा सेंटर में पहली बार दोनो घुटनो का सफल प्रत्यारोपण किया गया, जिससे 60 वर्षीय रोगी को मिली नई जिंदगी मिली है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभागाध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि घड़साना निवासी इंद्रराज पुत्र पालाराम लंबे समय से दोनो घुटनो के दर्द से पीड़ित थे जो थोड़ी दूर चलने फिरने में परेशान थे और दैनिक प्रक्रिया में भी परेशानी थी। इसी परेशानी के चलते उन्हें अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ बी एल खजोटिया ने अस्पताल में एडमिट कर आवश्यक जांचे एक्सरे, स्केनोग्राफी, एम आर आई, आदि करवाकर दोनो घुटनो का प्रत्यारोपण एक साथ करने का निर्णय लिया ।

pop ronak

डॉ बी एल खजोटिया के नेतृत्व में रोगी के दोनों घुटनों का एक साथ प्रत्यारोपण मुख्यमंत्री आयुष्मान/चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना (इंपोर्टेड इंप्लांट) के अंर्तगत किया गया । डॉ खजोटिया ने बताया कि इस सफल प्रत्यारोपण से रोगी को पोस्ट ऑपरेटिव स्वाथ्य लाभ शीघ्र मिलता है और रोगी अपनी दिनचर्या बिना किसी परेशानी के जल्दी शुरू कर पाता है ।

डॉ बी एल खजोटिया के नेतृत्व में डॉ संजय तंवर, डॉ मनीष लांबा, डॉ जितेंद्र मीणा, तथा निश्चेतन विभाग टीम में डॉ कांता भाटी डॉ जिनेश एवं नर्सिंग स्टाफ इस सफल ऑपरेशन का हिस्सा बने।

उल्लेखनीय है की सामान्यतः मरीज पहले एक घुटने का ऑपरेशन करवाते हैं फिर दूसरे घुटने का 60 वर्षीय रोगी को जब डॉक्टर बी एल खजोटिया ने दोनो घुटने के एक साथ सलाह दी और मरीज द्वारा सलाह मानने पर पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में पहली बार दोनों घुटनों का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर खजोटिया ने कहा की आजकल मरीज को तुरंत चलाया जाता है और घरवालों को भी अधिक केयर की आवश्कता नहीं रहती।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *