गाजे-बाजे से निकली परमात्मा की सवारी, दर्शन-वंदन के लिए जैन मोहल्लों में उमड़ा हजूम

गाजे-बाजे से निकली परमात्मा की सवारी, दर्शन-वंदन के लिए जैन मोहल्लों में उमड़ा हजूम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवम्बर । श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामी जी का मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान और सकल श्रीजैन समाज के सहयोग से पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी से कार्तिक पूर्णिमा की परमात्मा की सवारी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। सवारी में चांदी के सिंहासन पर विराजमान भगवान शांतिनाथ के दर्शन-वंदन करने के लिए जैन बहुल्य मोहल्लों में श्रद्धालुओं का हजूम उमड़ पड़ा, जहां श्रावक-श्राविकाओं ने गवली सजाकर, श्रीफल व नकदी भेंट कर परमात्मा की वंदना की और शोभायात्रा बैदों के महावीरजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र बैद ने बताया कि परमात्मा की सवारी का ठहराव बुधवार को गंगाशहर स्थित पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी में रहा, जहां पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा व गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि जैन समाज की 27 गुवाड़ों से निकलने की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंगलवार व गुरुवार को सवारी निकाली गई, जिसका रजाणी डागा मोहल्ला व कोचरों का चौक सहित कई स्थानों पर पकौड़ी, बिस्किट, चाय व कॉफी से सत्कार किया गया तथा भजन मंडलियों का सम्मान हुआ। इस दौरान रजाणी डागा मोहल्ले में साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, साधुमार्गी महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा व जीतो महिला विंग की संयुक्त सचिव भावना डागा ने तथा कोचरों के चौक में तपागच्छ संघ के पदाधिकारियों व गणमान्य श्रावकों ने स्वागत किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ट्रस्ट के मंत्री भूपेन्द्र बैद ने बताया कि शोभायात्रा में इंद्र ध्वज, दो बैंड पार्टियां, कल्पवृक्ष, स्वप्न, भगवान महावीर स्वामी के जीवन संदेशों की 6 झांकियां व तस्वीरें, दो ई-रिक्शों में गिरनार व शत्रुंज्य तीर्थ के पट चित्र, घोड़िया, ऊंट और पंचरंगी जैन ध्वज विशेष आकर्षण रहे। वीर मंडल, महावीर मंडल, जैन मंडल, गौतम मंडल, आदिश्वर मंडल व कोचर मंडल की भजन मंडलियों ने विभिन्न चौकों व मोहल्लों में ठहरकर फिल्मी व राजस्थानी धुनों पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल रहे। सवारी पार्श्वचन्द्र सूरी दादाबाड़ी से रवाना होकर वल्लभ चौक (गोगा गेट सर्किल), गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर, झाबकों का मोहल्ला, रजाणी डागा, ढढ्ढों का चौक, बेगाणी चौक, कोचरों का चौक, पंच मंदिर के आगे, सिरोहिया, डागा, सेठिया पारख मोहल्ला, कोठारी चौक, दस्साणी चौक, डागों की पिरोल, बच्छावतों का मोहल्ला, सुपारी बाजार, सट्टा बाजार, सुराणों का मोहल्ला और दफतरी-बक्शी चौक होते हुए वापस बैदों के चौक स्थित महावीरजी के मंदिर पहुंची।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *