

बीकानेर, 26 नवम्बर । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट द्वारा संगठन के वरिष्ठ सदस्यों शिशुपाल सिंह और बी.एन. जोशी का उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नंद लाल पंचारिया ने दोनों वरिष्ठ सदस्यों द्वारा संगठन व समाज को दी गई अमूल्य सेवाओं की सराहना की।


संगठन के प्रांतीय महासचिव आर.के. शर्मा ने कहा कि बड़ों और वरिष्ठों का मान-सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान यूनिट अध्यक्ष भूदेव शर्मा, जी.एस. खत्री, मदन मोहन लाल पुरोहित, के.एन. जोशी, सैयद मुश्ताक अली और पी.एन. जोशी ने वरिष्ठ सदस्यों को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा डायरेक्ट्री भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।




