राजीव नगर विद्यालय में कन्या पूजन एवं शिक्षण सामग्री वितरण

राजीव नगर विद्यालय में कन्या पूजन एवं शिक्षण सामग्री वितरण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,10 अक्टूबर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नायकों का मौहल्ला राजीव नगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भामाशाह राजेश पारीक एवं श्रीमती रीना पारीक द्वारा कन्या पूजन किया गया और साथ ही विद्यालय की कक्षा पाँच से आठ तक के समस्त विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं शिक्षण सहायक सामग्री का वितरण किया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भामाशाहों द्वारा कक्षा एक से आठ के परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिल्टन की पानी बोतल पारितोषिक स्वरूप प्रदान की गयी एवं भविष्य में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आगे के अध्ययन का सम्पूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इन भामाशाहों को प्रेरित करने का कार्य विद्यालय के शिक्षक शिवशंकर गोदारा द्वारा किया गया, शिवशंकर गोदारा पूर्व में भी सामाजिक सरोकारों के तहत विद्यालय में अनेक भामाशाहों को प्रेरित कर चुके है | इस अवसर प्रधानाध्यापक भागीरथ चौधरी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित भामाशाहों को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने तथा इन विद्यार्थियों को शिक्षण के दौरान आवश्यक प्रत्येक सामग्री एवं सुविधाएं इन भामाशाहों के सहयोग से उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया |

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ चौधरी एवं शिक्षिका श्रीमती नीना सैनी ने भामाशाह एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया | इस दौरान नीलम आर्य, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे |

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *