छाजेड़ कुलदेवी मां भुवाल का भव्य जागरण प्रसादी का आयोजन हुआ

छाजेड़ कुलदेवी मां भुवाल का भव्य जागरण प्रसादी का आयोजन हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

गंगाशहर , 10 अक्टूबर। गंगाशहर में मां भुवाल का भव्य जागरण व प्रसादी का कार्यक्रम नई लाईन ओसवाल पंचायती में आयोजित किया गया| जिसमें माताजी के भव्य भजनों की प्रस्तुति नागौर के दौलत गर्वा एंड पार्टी ने दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पार्षद सुमन छाजेड़ ने बताया कि यह आयोजन पिछले दो वर्षों से हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज की भक्ति संध्या जिसमें माताजी के पंखीडा और पंखीडा, झीनी झीनी उड़े रे गुलाल सहित भेरुजी के भजनों की भी प्रस्तुति दी गयी। उपस्थित सबको मंत्र मुग्ध कर दिया|

pop ronak

कन्हैयालाल छाजेड़ ने बताया कि सुबह 5:00 बजे मां भुवाल के बिरामी के लिए गंगाशहर से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनाथ बसों से रवाना होंगे | इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन रखा गया। पूरा गंगाशहर बीकानेर छाजेड़ परिवार उपस्थित रहा। आयोजन को सफल बनाने में जसकरण छाजेड़ , दिनेश छाजेड़ , मगनलाल , सूरजमल , पवन, प्रशान्त , रोशन , शान्तिलाल , अमित सहित छाजेड़ जाती के अनेक युवा, युवतियां सक्रीय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *