बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा कायम, मदन चौहान 23 मतों से बने उप जिला प्रमुख

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा कायम, मदन चौहान 23 मतों से बने उप जिला प्रमुख
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवम्बर । बीकानेर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मदन चौहान ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए मतदान में मदन चौहान को 31 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल को मात्र 8 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह मदन चौहान ने 23 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जिससे कांग्रेस खेमे में लगातार दूसरे दिन जश्न का माहौल रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुल 41 सदस्यों वाली जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के लिए 39 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचे। अनुपस्थित रहने वालों में कांग्रेस से बागी होकर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ने वाली सरिता चौहान और जिला परिषद सदस्य सलामती शामिल रहीं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को 24 मत मिले थे, लेकिन उप जिला प्रमुख चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 31 तक पहुंच गया, जो पिछले दिन की तुलना में 7 वोट अधिक है। सरिता चौहान के मतदान में शामिल न होने से उनके समर्थन में माने जा रहे वोट भी वापस कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चले गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस ने लूणकरनसर निवासी व पूर्व जिला प्रमुख पूर्णाराम चौहान के पुत्र मदन चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, भाजपा ने नोखा के रासीसर निवासी मांगीलाल को मैदान में उतारा, जबकि इससे पहले धापू कंवर को प्रत्याशी बनाया गया था जिनका नाम बाद में वापस ले लिया गया। चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित जिला प्रमुख निकिता डूडी ने कहा कि पार्टी ने कल जो गलती की थी, उसे आज नहीं दोहराया।

जयपुर \ बीकानेर , 26 नवम्बर। राजस्थान में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 जिलों में से सबसे अधिक 25 जिलों में उप जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 8 जिलों में उप जिला प्रमुख बनाने में सफलता मिली। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी 3 जिलों में अपना उप जिला प्रमुख बनाया, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को नागौर में जीत मिली। एक दिन पहले राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को 24, भाजपा को 10, भारत आदिवासी पार्टी के 2 और आरएलपी को 1 सीट पर जीत मिली थी।

  • सीकर में कांग्रेस के रमेश बेरवाल ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, कांग्रेस के रमेश को 37 और भाजपा के बाबूलाल गुर्जर को 12 वोट मिले।
  • कांग्रेस के ओमप्रकाश बिश्नोई बने जोधपुर उप जिला प्रमुख, भाजपा के भाकरराम को हराया, ओमप्रकाश को 34, भाजपा के भाकरराम को 8 मत मिले, आरएलपी के एक सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचा।
  • ब्यावर में भाजपा का बना उप-जिला प्रमुख, बीजेपी के टीकम सिंह जीते, ब्यावर में कल क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस का जिला प्रमुख बना था।
  • पाली में उप प्रमुख भाजपा के हेमंत गादाना बने, कांग्रेस के तीन जनों ने क्रॉस वोटिंग की, भाजपा के हेमंत को 22 व कांग्रेस के करण सिंह मेड़तिया को 11 मत मिले।
  • डीडवाना-कुचामन के उप जिला प्रमुख बने कांग्रेस के हितेश्वर कुमार जाखड़।जाखड़ को मिले 22 मत जबकि भाजपा के महेंद्र चौधरी को मिले 13 मत।
  • बांसवाड़ा में भाजपा एवं भारत आदिवासी पार्टी के गठबंधन पर बीजेपी की प्रियंका कंवर उप जिला प्रमुख बनीं, मिले 22 मत, कॉंग्रेस के रमेश चंद को मिले 21 मत।
  • सवाई माधोपुर उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के मुकेश शर्मा विजेता, मुकेश शर्मा को 25 जबकि कालूराम गुर्जर को 4 मत मिले, निर्दलीय जयप्रकाश व कांग्रेस से कैलाशी देवी नहीं पहुंचे।
  • आरएलपी की अंजू बनी नागौर उप जिला प्रमुख। 37 में से 24 मत मिले।
  • प्रतापगढ़ उप जिला प्रमुख चुनाव में बीएपी के रमेश मइडा बने उप जिला प्रमुख।
  • बीएपी प्रत्याशी रमेश मइडा को मिले 13 मत, कांग्रेस के दिनेश जाट को मिले 11 मत। बीएपी ने कांग्रेस को 2 मतों से हराकर उप जिला प्रमुख पद पर दर्ज की जीत। भाजपा की एक सदस्य कल्पना ने नहीं किया मतदान।
  • कांग्रेस के छोटूलाल चूरू उप जिला प्रमुख बने, छोटूलाल को 21 मत और भाजपा के नरेश कुमार को 18 वोट मिले।
  • बीकानेर में उप जिला प्रमुख पर भी कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस के मदन चौहान को मिले 31 और भाजपा के मांगीलाल को आठ मत मिले
  • कांग्रेस के आशुतोष बने झुंझुनूं के उप जिला प्रमुख, कांग्रेस को 28 वोट, भाजपा को 12 मिले; एक मत निरस्त
  • हनुमानगढ़ जिला परिषद में गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस से रामकुमार स्वामी विजयी हुए हैं। रामकुमार स्वामी को 30 वोट मिले जबकि भाजपा के रजनीश कस्वां को 7 वोट मिले। इस तरह रामकुमार स्वामी विजेता घोषित किए गए।
  • उदयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद पर जीत के बाद भाजपा ने उप जिला प्रमुख के पद पर भी कब्जा जमा लिया। भाजपा के दलीचंद डांगी ने कांग्रेस के उदयलाल डामोर को 5 वोट से हराकर उप जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। मतदान में दलीचंद डांगी को कुल 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 21 मत ही प्राप्त हुए।

===================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *