श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 19 अक्टूबर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इन विद्यार्थियों को भ्रमण पर जाने के पूर्व महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया अनुसंधान की महत्ता बताई तथा प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने शैक्षणिक भ्रमण करने के लाभ बताये। सभी विद्यार्थी डॉ.राजेश कस्वां (भूगोल विभाग) डॉ.राजेश रांकावत (लोक प्रशासन विभाग) के निर्देशन में केंद्र तक पहुंचे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनुसंधान केंद्र के अधिकारी सतनाम सिंह के द्वारा केंद्र में बने एक संग्रहालय में ऊंटो से सम्बंधित वस्तुओं के बारे में बताया गया तथा महाराजा गंगासिंह द्वारा काम में ली गई ऊंट रिसाला (ऊंटो की सेना) में तथा इंदिरा गांधी नहर परियोजना में ऊंटो का योगदान बताया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

केंद्र में ऊंटो को बचाने के तरीके,दुग्ध व्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ऊंटो द्वारा कार्य इत्यादि की व्याख्या बताई तथा ऑफिस कार्यवाही दर्शायी गई। भ्रमण के अंत में डॉ राजेश कस्वां ने केंद्र के सभी स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों को बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देना तथा नए अनुभवों से परिचित करना है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *