SOG ने बीकानेर में नौ जगह मारा छापा

SOG ने बीकानेर में नौ जगह मारा छापा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • मई में हुई EO भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, सात युवक हिरासत में

बीकानेर , 19 अक्टूबर। मई महीने में हुई ईओ परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बीकानेर में एक साथ नौ स्थानों पर छापे मारकर सात लोगों को हिरासत में लिया है। एसओजी के एडिशनल एसपी सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि ईओ परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के चलते जांच की जा रही है। इसी के तहत बीकानेर में नौ जगह छापे मारकर सात जनों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से जयपुर में पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है। बीकानेर में SOG की इस बड़ी कार्रवाई के बाद एकबारगी हड़कंप मच गया। एसओजी ने नकल व पेपर लीक मामले में प्रदेशभर में एक साथ एक्शन लिया है। बीकानेर में एक साथ 9 स्थानों पर दबिश दी गई है और 7 लोगो को किया गया डिटेन किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर के नया शहर, जेएनवीसी, कोतवाली, मुक्तप्रसाद नगर, जसरासर, कालू, खाजूवाला, नोखा, नापासर इलाकों में छापेमारी की गई है। EO भर्ती परीक्षा में इन लोगों पर पेपर लीक करने की आशंका है। पूछताछ के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। दोपहर करीब एक बजे एसओजी टीम सभी सात युवकों को लेकर जयपुर रवाना हो गई। अभी किसी का भी नाम एसओजी ने सार्वजनिक नहीं किया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *