वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे

वित्तीय सहायता पाकर खिल उठे माताओं के चेहरे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 20 अक्टूबर।वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है। वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है। जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है। यह भाव धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सहायता समारोह में चरितार्थ होती नजर आए ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ट्रस्ट की सराहना करते हुए विशिष्ट अतिथि मुम्बई के कारोबारी रविन्द्र आचार्य ने कहा कि वास्तव में बीकानेर छोटी काशी ही है यहां हर व्यक्ति किसी ना किसी प्रकल्प से नर सेवा नारायण सेवा से जुड़ा हुआ है । ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है और आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा है | इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान है |

pop ronak

ट्रस्ट सचिव भंवरलाल चांडक ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य एवं अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा 98 धूमावती माताओं को 1500 रुपये की त्रैमासिक सहायता एवं मिठाई भेंट की गई । इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू, जुगल किशोर चांडक, पवन पचीसिया, अजय बाफना, कन्हैयालाल आचार्य, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी, ओंकार पंचारिया आदि उपस्थित हुए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *