अरुंधति चौधरी एशियाई बॉक्सिंग कमेटी की निर्विरोध वाइस चेयरमैन चुनी गईं

अरुंधति चौधरी एशियाई बॉक्सिंग कमेटी की निर्विरोध वाइस चेयरमैन चुनी गईं
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • जापान के आइची-नागोया में शपथ ली

कोटा/बीकानेर, 28 सितम्बर । राजस्थान की स्टार मुक्केबाज और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की है। कोटा निवासी अरुंधति को एशिया बॉक्सिंग कमेटी का वाइस चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है। चुनाव में उनके सामने कजाकिस्तान की करीना इब्राहिमोवा प्रतिद्वंद्वी थीं, लेकिन उन्होंने अरुंधति के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अरुंधति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अरुंधति के पिता व कोटा वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि वाइस चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल 4 वर्ष का रहेगा। वह 28 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में पद की शपथ ग्रहण की । हाल ही में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला 70 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुंधति अब रिंग के साथ-साथ प्रशासनिक फैसलों में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

pop ronak

एशियाई बॉक्सिंग कमेटी की बैठकों में अरुंधति एशिया भर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों के विकास और नीतिगत मुद्दों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगी। उनके इस पद पर पहुंचने से भारतीय मुक्केबाजों की समस्याओं और उभरती प्रतिभाओं के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

अरुंधति के निर्विरोध निर्वाचन पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाण, कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, चेयरमैन देवी सिंह, कोच सूरज गौतम और देवेंद्र मालव सहित प्रदेशभर के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।