कोडमदेसर मार्ग पर हादसे में दो घायल

कोडमदेसर मार्ग पर हादसे में दो घायल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • भाजपा नेता ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, ट्रोमा सेंटर में चल रहा इलाज

बीकानेर , 28 अक्टूबर। बीकानेर से कोडमेदसर मार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दो जने घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। दोनों का इलाज अभी चल रहा है। हादसा कैसे हुआ? इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घायलों को भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने अपने साथियों के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचाया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अशोक प्रजापत के अनुसार सोमवार रात सवा बारह बजे के आसपास कोडमदेसर भैरुनाथ के दर्शन करके लौट रहे थे। इस दौरान कोडमदेसर मंदिर से थोड़ी दूरी पर दो व्यक्तियों घायल अवस्था में तड्फ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन या किसी पशु से टकराने की वजह से दुर्घटना हो गई थी। कुछ लोग 108 के लिए प्रयास कर रहे थे और कुछ वीडियो बना रहे थे। घायलों को आशु राम बोबरवाल, अर्जुन कुमावत और श्रवण बोबरवाल के साथ भीड़ से निकाला और गाड़ी में डालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। दोनों के सिर से खून बह रहा था। हाथों, पैरों में भी गंभीर चोट लगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

घायलों में एक अमरनाथ हर्ष और दूसरा पुरुषोत्तम छंगाणी है। हर्ष नाम होने के कारण एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष को रात को सूचना दी। जिन्होंने परिजनों को सूचना करवाई। पुरुषोत्तम को उल्टियां हो रही थी और वह हाथ में फेक्चर होने के कारण दर्द से कहराता रहा।

लोग वीडियो बनाने में व्यस्त

घटना के बाद लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त थे। भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने बताया कि लोग या तो तमाशा देख रहे थे या फिर 108 एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। एडवोकेट प्रजापत ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने से कोई कोर्ट के चक्कर में नहीं पड़ता। इस धारणा को छोड़ना चाहिए और दुर्घटनाग्रस्त को मदद करनी चाहिए ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *