शादी के 6 माह बाद रविकुमार की दर्दनाक मौत

शादी के 6 माह बाद रविकुमार की दर्दनाक मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पहली बार घर से नौकरी पर निकला युवक, 18 दिन बाद पत्नी को मिली मौत की सूचना, लुट गया सबकुछ

अलवर, 28 अक्टूबर। अलवर जिले में एक युवक की शादी के महज छह माह के बाद सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक के परिजन बदहवास हो गए. हादसे का शिकार हुआ युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शादी के बाद वह पहली बार नौकरी पर आया था और हादसे में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है. मृतक के परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस के अनुसार दिल को झकझौर कर रख देने वाला यह हादसा रविवार को कोटकासिम थाना इलाके के जाटू बास में हुआ. वहां अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल डाला. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. युवक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है.

बीते 10 साल से हॉट मिक्स प्लांट पर काम करता था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रवि यहां बीते 10 साल से हॉट मिक्स प्लांट पर काम करता था. छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. इसके लिए वह अपने गांव छुट्टी पर गया हुआ था. रवि शादी के छह माह बाद बीते 10 अक्टूबर को वापस नौकरी पर आया था. रविवार को वह बाइक लेकर निकला था. उसी दौरान किसी वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गई.

रवि का शव देखकर दोस्त सन्न रह गए
पुलिस ने जैसे तैसे करके रवि के संपर्कों का पता लगाकर उसके दोस्तों को हादसे की सूचना दी. इस पर वे मौके पर पहुंचे. वहां रवि का शव देखकर वे सन्न रह गए. बाद में रवि को परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई. इस पर उसके घर में कोहराम मच गया. परिजन तत्काल हरदोई से अलवर के लिए रवाना हो गए. पुलिस का कहना है कि रवि के परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *