शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में शिक्षक संघों, महासघों एवं शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की बैठक शिक्षा संकुल जयपुर में सम्पन्न

महासघों एवं शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की बैठक शिक्षा संकुल जयपुर में सम्पन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 29 अक्टूबर। शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल जयपुर में दिनांक 28अक्टूबर को शाम 4 बजे से देर रात तक नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक सुधार, स्थानांतरण नीति, पदोन्नति में समस्या, नामांकन वृद्धि, रिक्तियों को भरने, मंत्रालयिक संवर्ग के पदोन्नति पर पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भरने,शिक्षकों से कार्यालयों में कार्य नहीं करवाने, मूल्यांकन आदि महत्वपूर्ण मुद्दों विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई इसमें बनी सहमति के आधार पर शिक्षा प्रशासन एवं शासन स्तर पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस बैठक माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, संयुक्त निदेशक (कार्मिक) रमेश हर्ष, स्टाफ आफिसर अरुण कुमार शर्मा, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास, जयपुर संभागाध्यक्ष राजाराम यादव सहित विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी चर्चा में भाग लिया तथा लिखित में भी प्रस्ताव और सुझाव दिए गए।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि संघ की और से मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी डीपीसी में शिक्षा प्रशासन एवं शासन स्तर पर बर्ती जा रही ढिलाई , कर्मचारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान एवं आक्रोश को देखते हुए 31/10/2024 तक मांगों को मान कर संध को सूचित नहीं करने की स्थिति में मजबूर हो कर दिनांक 4/11/2024 सोमवार से शिक्षा निदेशालय के समक्ष धरना दिया जाएगा इसके लिए नोटिस शासन एवं शिक्षा प्रशासन के उच्चतम स्तरों को दिया गया है।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *