मंदिर में उत्सव के दौरान जोरदार धमाका, 150 से ज्यादा लोग झुलसे, 8 की हालत गंभीर

मंदिर में उत्सव के दौरान जोरदार धमाका
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

कासरोड, 29 अक्टूबर । केरल में कासरोड जिले में नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें आठ गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। अंचुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में देर रात उत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान पटाखा भंडारण में आग लग गई और देखते ही देखते बड़ा धमाका हो गया। दुर्घटना सोमवार की आधी रात के आसपास हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर में उत्सव के लिए आतिशबाजी का ऑर्डर दिया गया था
हादसे पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा,”अंजुतम्बलम वीरारकावु मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था। मंदिर में उत्सव के लिए आतिशबाजी का ऑर्डर दिया गया था। इसे एक भण्डार में सुरक्षित रखा गया था। इसी बीच रात साढ़े 12 बजे अचानक स्टोरेज में जोरदार विस्फोट हो गया। वहां एक के बाद एक सभी पटाखे जलने लगे।”

pop ronak

 

पुलिस ने आगे बताया कि जब भण्डार में आग लगी तो उस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ थी। भीड़ में मौजूद लोग इस आग का वीडियो बनाने लगे। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 150 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 की हालत गंभीर है। आग लगने के बाद फौरन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *