अपने ही चाचा की हत्या करने वाले भतीजों और भाई गिरफ्तार , 4 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर

अपने ही चाचा की हत्या करने वाले भतीजों और भाई गिरफ्तार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीडूंगरगढ़ , 31 अक्टूबर। रीड़ी में अपने ही चाचा की हत्या करने वाले भतीजों और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। तीनों को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां पुलिस ने रिमांड मांगा , ताकि हत्या में काम आए हथियारों की बरामदगी हो सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया- गांव रीड़ी में भाई की हत्या करने वाले भाई व दो भतीजों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को रीड़ी में देवाराम की हत्या के आरोप में उसके भाई किशनलाल व उसके दो बेटे 19 वर्षीय जितेन्द्र भार्गव व 21 वर्षीय करण भार्गव को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के भाई रूपाराम ने भाई और भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने उसी समय इनको हिरासत में ले लिया था लेकिन गिरफ्तारी बुधवार रात हो सकी। आज गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहाँ 4 नवम्बर तक का पुलिस रिमांड दिया गया।

pop ronak

आपसी विवाद को लेकर मंगलवारको चाचा-भतीजा और भाई-भाई आमने-सामने हो गए थे। आरोप है कि इस दौरान भतीजों ने मिलकर चाचा पर अंधाधुंध वार किए। जिससे देवाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्र कुमार स्वयं कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *