मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश चौपड़ा का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम

मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश चौपड़ा का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मदुरै , 31 अक्टूबर। मदुरै तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री विनम्र कुमार जी के संसार पक्षीय भाई एवं मदुरै जवाहरलाल चोपड़ा के भतीजे पारलु निवासी सूरत प्रवासी मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश चौपड़ा, सुपुत्र लक्ष्मीचंद चोपड़ा भावानी की जैन भागवती दीक्षा 10 नवंबर 2024 को सूरत में आचार्य श्री महाश्रमण जी के करकमलों द्वारा होगी का 30 अक्टूबर 2024 , सोमवार प्रातः 10 बजे रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ कन्या मंडल के मंगलाचरण से हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेरापंथी सभा अध्यक्ष गौतमचंद गोलेछा ने मुमुक्षु का स्वागत किया । तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी ने भी स्वागत करते हुए अपने भाव रखे। तेरापंथी सभा के निवृतमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने मुमुक्षु भाई का परिचय दिया । सभा पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला, उपासक नेनमल कोठारी, ते यू प पूर्व अध्यक्ष अमृतलाल चोपड़ा,संदीप बोकड़िया ने अपने विचार रखे। ज्ञानशाला बच्चों द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गयी , महिला मंडल अध्यक्ष लता कोठारी ने स्वागत में अपने भाव रखे व ते. म.म.द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गयी। परिवारजन से जवाहरलाल चोपड़ा,जितेंद्र चोपड़ा, लव्या चोपड़ा, सोना चोपड़ा आदि ने मंगल भावना व्यक्त की ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दीक्षार्थी भाई चंद्रप्रकाश चोपड़ा ने अपने भाव रखते हुए,सभी को धारणा प्रमाणे संकल्प दिलाया। मुमुक्ष के चाचा जवाहरलाल चोपड़ा ने उपस्थित सभी को सूरत में 9 एवं 10 नवंबर को दीक्षा महोत्सव में जरूर जरूर पधारने का निवेदन किया।आभार ज्ञापन ते.म.म. मंत्री सुनीता कोठारी ने किया । संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संयोजन कन्या मंडल प्रभारी दीपिका फूलफगर ने किया। कार्यक्रम में अच्छी उपस्थिति नजर आई ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *