दीपावली स्नेह मिलन समारोह में देहदान की घोषणा की गयी

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में देहदान की घोषणा की गयी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 अक्टूबर। महावीर इन्टरनेशनल, बीकानेर के रविवार को आयोजित समारोह में दानमल तातेड़ ने मेडिकल छात्रों के उपयोग के लिए देहदान की धोषणा की। संस्था ने गंगशाहर स्थित डागा गेस्ट हाउस में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सदस्यों की उपस्थिति में जनहित की यह घोषणा की गई। कार्यक्रम में संस्था के अब तक के कामकाज तथा भावी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष वीर नरेंद्र सुराणा ने की। सचिव वीर संतोष बांठिया ने सदस्यों का स्वागत करते हुए भावी कार्ययोजना का ब्योरा दिया। इस अवसर पर वीर शिखर चंद सुराणा, पूर्व महापौर वीर नारायण चोपड़ा, वीर डॉ जे एस मेहता, वीर विजय कोचर, पूर्व अध्यक्ष वीर बचछराज कोठारी, वीर डॉ डी सी सुराणा सहित गणमान्य सदस्य एवं उनके परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *