खूमराज पंवार की आत्मकथा का हुआ लोकार्पण

खूमराज पंवार की आत्मकथा का हुआ लोकार्पण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 4 नवम्बर। सखा संगम बीकानेर के तत्वावधान में समाजसेवी एवं राजनैतिक कार्यकर्ता खूमराज पंवार की आत्मकथा का लोकार्पण सोमवार को भैरू निवास में किया गया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। समारोह की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा ने की तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार राजा राम स्वर्णकार रहे।प्रारंभ में शिक्षाविद भगवान दास पड़िहार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए खूमराज पंवार के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि खूमराज पंवार का जीवन सदैव समाज के लोगों के बीच उनके कल्याण में व्यतीत हुआ है। और वह आज भी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते है। जोशी ने कहा कि खूमराज पंवार किसी परिचय के मोहताज नहीं है, वे राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में सदैव सिद्धांतों की राजनीति किया करते थे। जोशी ने कहा कि पंवार सामाजिक जीवन में भी आदर्श स्थापित करते है, उन्होंने अपनी आत्मकथा में उन सारी चीजों को भी सम्मिलित किया है जो अक्सर आत्मकथा लिखने वाले लोग छुपाए रखते है। किया करते तो उन्होंने कहा कि आत्मकथा लिखने में पंवार ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

pop ronak

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एन.डी. रंगा ने कहा कि खूमराज पंवार मित्रों के मित्र हैं और वे क्रीड़ांचल पत्रिका के सहयोगी रहते हुए दोस्ती निभाने में सदैव अग्रणी भूमिका में रहते थे। विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक कार्यकर्ता एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए आत्मकथा लिखने का महत्वपूर्ण कार्य खूमराज पंवार ने किया है जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए।
इस अवसर पर खूमराज पंवार ने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि उनका जीवन दोस्तों के कारण आनंदित हो गया और वही कथ्य मैंने आत्मकथा में लिखने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम का संचालन इंद्र नारायण छंगाणी ने किया । कार्यक्रम में अनेक लोगों ने खूमराज पंवार का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया तथा अपने विचार व्यक्त किये।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *