नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से हुआ

नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

कोयम्बतुर,13 नवम्बर। इडवा निवासी कोयम्बतुर प्रवासी प्रेमचंद – ज्योति सुराणा के सुपुत्र अंकुर व पुत्रवधु पल्लवी सुराणा के प्रांगण मे कन्या का जन्म 31/10/24 को कोयम्बतुर में हुआ। जिसका नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से संस्कारक निर्मल बेग़वानी ने 13 नवंबर को सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानंद संम्पन करवाया गया। संस्कारक ने मंगल भावना यंत्र के बारे में जानकारी प्रदान की | साथ हीं बिभिन्न मंत्रो का उच्चारण करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कारक निर्मल बेग़वानी ने नामकरण पत्रक का वाचन करते हुए नवजात शिशु का नाम रायना घोषित किया। जिसे वहाँ उपस्थित सभी परिजनों ने ॐ अर्हम की ध्वनि के साथ सहर्ष स्वीकार किया। संस्कारकों की प्रेरणा से अपने सामर्थ्य अनुसार सभी ने अच्छी संख्या में त्याग प्रत्याख्यान किया। परिवार की और से प्रेमचंद सुराणा ने पधारे हुए संस्कारक व सभी अतिथियों का अभार ज्ञापन किया | मंगल पाठ के साथ नामकरण संस्कार का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया.

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *